ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, लगाया 50वां इंटरनेशनल शतक, कोहली को भी छोड़ा पीछे

क्रिकेट खेल

एजेंसी, सिडनी। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार मैच विनिंग शतक ठोका। 105 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। यह वनडे क्रिकेट में रोहित का 33वां शतक था, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल शतकों की संख्या 50 हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रोहित का यह नौवां शतक है, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब दोनों के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9-9 वनडे शतक दर्ज हैं।

दुनिया के पहले बल्लेबाज जो तीनों फॉर्मेट में 5+ शतक लगा चुके हैं

टेस्ट में रोहित के 12, वनडे में 33 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक हैं। इस उपलब्धि के साथ वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पांच या उससे अधिक शतक जड़ने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी बन गए।

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा वनडे शतक

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रोहित ने 33 पारियों में 6 वनडे शतक लगाए हैं। इससे उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 32 पारियों में 5 शतक थे। श्रीलंका के कुमार संगकारा भी 49 पारियों में 5 शतक के साथ इस सूची में हैं।

किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
– 10 – विराट कोहली (श्रीलंका के खिलाफ)
– 9 – विराट कोहली (वेस्टइंडीज के खिलाफ)
– 9 – सचिन तेंदुलकर (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
– 9 – रोहित शर्मा (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा वनडे शतक
– 6 – रोहित शर्मा (33 पारी)
– 5 – विराट कोहली (32 पारी)
– 5 – कुमार संगकारा (49 पारी)

Leave a Reply