एजेंसी, होबार्ट। जॉर्जिया वोल के अट्रैक्टिव शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने फ्राइडे को यहाँ मौजूदा चैंपियन इंडिया को सेकंड विमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 83 बॉल्स शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका रावल की 81 बॉल पर खेली गई 52 रन की पारी से इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए।
भारतीय टीम हालांकि मिडिल ओवर्स में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 बॉल पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वोल (82 बॉल पर 101 रन, 13 चौके, एक छक्का) और फीबी लिचफील्ड (62 बॉल पर 80 रन) की उम्दा पारियों की मदद से 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इंडिया के खिलाफ सभी 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपनी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज खेल रही कप्तान एलिसा हीली (06) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें काशवी गौतम (47 रन देकर दो विकेट) ने इनस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड किया।
इसके बाद हालांकि लिचफील्ड और वोल ने अगले लगभग 15 ओवर तक इंडिया को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी और इस बीच दूसरे विकेट के लिए 15.4 ओवर में 119 रन की पार्टनरशिप की। इन दोनों ने इंडिया के तेज और स्पिन अटैक का सहजता से सामना किया और इंडिया के खराब फील्डिंग का भी फायदा उठाया। क्रांति गौड़ (54 रन देकर एक विकेट) ने लिचफील्ड को आउट करके यह पार्टनरशिप तोड़ी। लिचफील्ड स्कूप करने के प्रयास में बोल्ड हो गयीं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। वोल ने बेथ मूनी (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 बॉल पर 82 रन की पार्टनरशिप की। वह सेंचुरी पूरी करने के बाद कासवी की बॉल पर फाइन लेग पर कैच देकर पवेलियन लौटीं। दीप्ति शर्मा (32 रन देकर दो विकेट) ने मूनी और फिर एनाबेल सदरलैंड (10) को आउट किया लेकिन इससे रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ा। एशले गार्डनर (नाबाद 19) ने विजयी चौका लगाया। इससे पहले रावल ने स्मृति मंधाना (31) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप करके उसे मजबूत शुरुआत दी।
ये भी पढ़े : शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, की अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत
इंडिया ने बैटिंग के लिए अनुकूल कंडीशंस का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन कुछ खराब शॉट सिलेक्शन के कारण इस सीरीज में लगातार दूसरी बार वह मुश्किल में फंस गया था। मंधाना पैडल स्वीप करने से चूक गई और गार्डनर (39 रन देकर दो विकेट) की बॉल उनके लेग स्टंप पर जा लगी। जेमिमा रोड्रिग्स (11) ने ऑफ स्टंप के बाहर एक ढीला शॉट खेला और सदरलैंड (37 रन देकर दो विकेट) की बॉल पर विकेटकीपर को कैच दे बैठीं। दीप्ति शर्मा (01) अलाना किंग (41 रन देकर दो विकेट) की बॉल पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गईं। किंग ने इसके बाद रिचा घोष (22) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। काशवी (25) ने हरमनप्रीत के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की जिससे इंडिया 251 रन तक पहुंचने में सफल रहा। इन दोनों टीम के बीच तीसरा और फाइनल वनडे मैच यहाँ एक मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीम के बीच छह मार्च से एकमात्र टेस्ट मैच होगा। इंडिया ने इससे पहले टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी।


