एमपी के पचमढ़ी में छुट्टियां बिताने क्यों आए राहुल गांधी, सीएम मोहन यादव ने खोला राज
एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने श्योपुर के विजयपुर में बच्चों को पेपर में खाना परोसे जाने को लेकर कहा कि इनका ‘विकास’ बस छलावा है।
राहुल बोले- मासूम बच्चों को इज्जत की थाली तक नसीब नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं। और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
भाजपा पर बरसे राहुल गांधी
आगे राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई – इनका ‘विकास’ बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो ‘व्यवस्था’ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
श्योपुर जिले के विजयपुर के हुल्लपुर माध्यमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जो कि चार नवंबर का था। इसमें स्पष्ट दिखाई दिया कि स्कूल में बच्चों को कागज में खाना परोसा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने कार्रवाई करते हुए भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड कर दिया है।
मध्य प्रदेश रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं। यहां 20 साल से ज्यादा की भाजपा सरकार और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई – इनका ‘विकास’ बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो ‘व्यवस्था’ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
एमपी के पचमढ़ी में छुट्टियां बिताने क्यों आए राहुल गांधी, सीएम मोहन यादव ने खोला राज
मध्यप्रदेश में शनिवार का दिन राजनैतिक रूप से अहम रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एमपी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के शिविर के लिए पचमढ़ी पहुंचे जबकि प्रदेश के सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे। उन्होंने वहां एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं लीं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे तो उनकी जीत तय थी। ऐसे ही यहां एनडीए की जीत सुनिश्चित है। सीएम मोहन यादव ने बिहार की जनसभाओं में राहुल गांधी के पचमढ़ी जाने पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं इसलिए छुट्टियां बिताने चले गए। एमपी के सीएम मोहन यादव को बिहार चुनाव के लिए बीजेपी हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वे इसके लिए कई बार बिहार जा भी चुके हैं। शनिवार को भी सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे। उन्होंने बांका के बेलहर में, मोतिहारी के पिपरा और गयाजी के बोध गया विधानसभा में एनडीएम उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। बिहार के बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सीएम मोहन यादव ने एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में जनसभा ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से जोड़ी के रूप में मजबूती के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने जनसभा में कहा कि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे तो उनकी जीत तय थी। बिहार में भी हमारे पांच नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी एकजुट हैं। एनडीए की विजय अटल है।
राहुल गांधी पचमढ़ी छुट्टियां बिताने गए
बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने विशेषतौर पर लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पचमढ़ी दौरे को लेकर तंज कसा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने चुनाव से पहले ही हार मान ली, उसका उदाहरण देखिए कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां बिताने गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में आने का दम ही नहीं है, इसलिए पहले ही मैदान छोड़ दिया। सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को दूल्हा बताते हुए कहा कि घोड़ी तैयार है, बाराती भी तैयार खड़े हैं लेकिन दूल्हा ही भाग गया।


