भोपाल। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए सरकार ने पंजीयन की अवधि एक मार्च से बढ़ाकर छह मार्च कर दी है। प्रदेश में अब तक 11 लाख किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 15 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व रिकार्ड में जानकारी दर्ज होने में विलंब और किसानों संगठनों द्वारा पंजीयन कराने से छूट रहे किसानों को अवसर देने के कारण अवधि बढ़ाई है। प्रदेश में इस बार सौ लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन के हिसाब से तैयारियां की गई हैं।


