एमडी ड्रग मामले में फैक्ट्री मालिक जयदीप सिंह गिरफ्तार

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र बगरौदा में करीब एक महीने पहले जिस फैक्ट्री में 1800 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग जब्त किया गया था, गुरुवार को उस फैक्ट्री के मालिक जयदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयदीप सिंह ने उद्योग विभाग से साबुन बनाने के लिए ने जमीन ली। इसके बाद जयदीप से एके सिंह ने फर्नीचर बनाने के लिए यह जमीन ले ली। यहां वह उर्वरक बनाने लगे। बाद में उसे बंद कर बिना पुलिस सत्यापन के ड्रग माफिया अमित और सान्याल को किराये पर दे दी थी। पुलिस ने जेके रोड इलाके से जयदीप को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ शुरू की जा रही है और शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply