गाजीपुर| गाजीपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बारातियों से भरी बस में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में अब तक 5 ज्यादा लोग जिन्दा जल गए है। घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास की है। गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के समीप एक मिनी बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार, बारातियों को लेकर बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते पर थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गई। इसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से खाक हो गई। किसी प्रकार बस में सवार यात्रियों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। गाजीपुर में भीषण बस हादसे का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी मौके पर पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।


