एजेंसी, नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा। मध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन शीतलहर का अलर्ट है। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़े : इंडियन बैंक में जमा करें रु. 1,00,000 और पाएं रु. 22,420 का फिक्स ब्याज


