ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास आतंकी धमाका, 105 लोगों की मौत, 200 घायल

अंतर्राष्ट्रीय ईरान नई दिल्ली राष्ट्रीय

तेहरान| ईरान के करमान शहर में बुधवार दो भीषण आतंकी धमाके हुए। जिसमें 73 लोगों की जान गई है जबकि 150 लोगो घायल बताए जा रहे हैं। इसकी पुष्टि ईरानी मीडिया ने की है। बता दें कि ये धमाका साल 2020 में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरान के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पूर्व जनरल सुलेमानी की चौथी बरसी के मौके पर एक आयोजन में आतंकियों ने धमाके किए हैं।

दो धमाके हुए : सरकारी आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने यह आंकड़ा करमन इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ डॉ. मोहम्मद साबेरी के हवाले से दिया है। ईरान की आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बाबाक येक्तापरस्त ने राज्य मीडिया को बताया कि शहर में दो धमाके हुए हैं, जिसमें लगभग 73 लोगों की मौत हुई है जबकि 140 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

सामने आया वीडियो : सोशल मीडिया पर घटना स्थल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर कई लोगों की लाश दिखाई दे रही है। ईरानी राज्य मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विस्फोट के बाद इलाके में बड़ी भीड़ भागती हुई दिखाई दे रही है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या : ईरान के राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा संगठन के प्रवक्ता बाबाक येक्टा परास्ट ने कहा है कि विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। उन्होंनेसरकारी टेलीविजन को बताया, “दुर्भाग्य से, हमें जो जानकारी मिली है, उससे पता चलता है कि कई घायल बहुत गंभीर हालत में हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हो तो आपातकालीन सेवा हेलीकॉप्टर मरीजों को करमान से राजधानी तेहरान के अस्पतालों में ले जाने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply