'प्लेन में बम है...' इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : लखनऊ में उतारा गया, 8 घंटे तक सर्चिंग के बाद सूचना झूठी निकली

‘प्लेन में बम है…’ इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : लखनऊ में उतारा गया, 8 घंटे तक सर्चिंग के बाद सूचना झूठी निकली

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, लखनऊ। इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एटीसी को रविवार सुबह 8:46 बजे इंडिगो की 6ई-6650 फ्लाइट में बम की सूचना मिली। विमान सुबह 9:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यात्रियों को उतारकर विमान को आइसोलेशन बे में पार्क किया गया। करीब आठ घंटे तक जांच की गई। बम की सूचना झूठी होनी की पुष्टि होने के बाद शाम 4:40 बजे यात्रियों समेत डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुआ।

जानकारी के मुताबिक, विमान के बाथरूम के अंदर एक नैपकिन पर धमकी लिखी मिली। लिखा था- ‘प्लेन में बम है।’ एक यात्री को यह नैपकिन दिखी तो उसने इसकी सूचना क्रू मेंबर को दी। बाद में विमान को तत्काल लखनऊ डायवर्ट किया गया। यहां बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। बम निरोधक दस्ता विमान के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रहा है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटे हैं। विमान में 230 यात्री (8 बच्चे भी), 6 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित कुल 238 लोग सवार थे। सभी को चेकिंग के बाद सुरक्षित उतार दिया गया। अंदर ही सबके लगेज और विमान की जांच की जा रही है।

ये भी पड़े : मध्यप्रदेश-राजस्थान के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

पैक्ड रेडियोएक्टिव सामग्री ले जाने की भी सूचना थी
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, प्लेन में बम की सूचना के अलावा यह भी जानकारी मिली है कि विमान के लगेज कंपार्टमेंट में पैक्ड स्थिति में रेडियोएक्टिव सामग्री भी ले जाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे प्रकरण का आकलन कर रही है। फिलहाल, विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा कर दिया गया है। क्विक रिस्पॉन्स टीम विमान को पूरी तरह से घेराबंदी में लेकर सुरक्षा जांच कर रही है। विमान 5.5 घंटे बाद दोपहर 3 बजे भी एयरपोर्ट पर खड़ा है।

इंडिगो का बयान- ग्राहकों की सुरक्षा प्राथमिकता
इंडिगो एयरलाइंस ने इमरजेंसी लैंडिंग पर बयान जारी किया है। इसमें लिखा- 18 जनवरी 2026 को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 6650 में सुरक्षा से जुड़ी एक आशंका सामने आई, जिसके चलते विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और आवश्यक सुरक्षा जांच के लिए उनके साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, जिसमें उन्हें रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, क्रू और विमान की सुरक्षा एवं संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply