आयुष्मान योजना का फर्जीवाड़ा उजागर किया तब से मिल रही धमकियां, मंच पर रोते-रोते बोली महिला सरपंच

खंडवा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

खंडवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम जसवाड़ी में महिला सरपंच का दर्द फूट पड़ा। महिला सरपंच अपना दर्द सुनाते- सुनाते मंच पर रो पड़ी। ग्राम पंचायत जसवाड़ी की महिला सरपंच ने गांव वालों के सामने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी। सरपंच का आरोप है कि उसने आयुष्मान योजना का फर्जीवाड़ा उजागर किया था। इसके कारण उसे धमकियां मिल रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पंहुचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को जब यह यात्रा खंडवा जनपद की ग्राम पंचायत जसवाड़ी पहुंची तो वहां सरपंच संगीता जयराजसिंह कुंवर मंच से अपना दर्द बताते बताते रो पड़ी। सरपंच ने कहा कि गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने वाली स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से रुपये लिए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने और बेटे ने जिला अधिकारी से की थी। इसके बदले उनको धमकियां मिल रही है। यही नहीं उनके बेटे को एक्सीडेंट में मारने की कोशिश भी की गई। महिला सरपंच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर वह इस्तीफा दे देंगी।

Leave a Reply