नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों के नामों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है। इस सूची के मुताबिक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आप ने अपने वरिष्ठ नेताओं को उनके ही निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, रघुविंदर शौकीन और मुकेश कुमार अहलावत क्रमशः ग्रेटर कैलाश, बाबरपुर, बल्लीमारान, नांगलोई जाट और सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ेंगे। आप ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल कर राजधानी की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा था।
आप की आखिरी सूची में इन्हें मिला मौका
बुराड़ी – संजीव झा
बादली – अजेश यादव
रिठाला – मोहिंदर गोयल
बवाना- जय भगवान
सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग – बंदना कुमारी
शकुर बस्ती – सत्येंद्र जैन
त्रिनगर – प्रीति तोमर
वजीरपुर- राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन- अकिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार – सोम दत्त
मटियाला महल – शोएब इकबाल
बल्लीमारन – इमरान हुसैन
करोल बाग – विशेष रवि
मोती नगर – शिव चरण गोयल
राजौरी गार्डन – धनवती चंदेला
हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों
तिलक नगर – जरनैल सिंह
विकासपुरी – महिंदर यादव
उत्तम नगर – पोश बाल्यान
द्वारका – विनय मिश्रा
दिल्ली कैंट – वीरेंद्र सिंह काडियान
राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
कस्तुरबा नगर – रमेश पहलवान
मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
महरौली- नरेश यादव
अंबेडकर नगर – अजय दत्त
संगम विहार – दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज
कालकाजी – आतिशी
तुगलकाबाद – सही राम
ओखला – अमानातुल्ला खान
कोंडली – कुलदीप कुमार
बाबरपुर – गोपाल राय
गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार


