अमेरिका द्वारा आईएसआईएस पर हमला : सोती रही दुनिया और अमेरिका ने छेड़ दी जंग, कहा- ‘ये है बदले की कार्रवाई’

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएसआईएस के खिलाफ ‘ऑपरेशन हॉकआई’ को मंजूरी दी। अमेरिका ने शुक्रवार देर रात सीरिया में इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह हमला दो अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत किया गया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक सीरिया में अलग-अलग जगहों पर आईएसआईएस के 12 ठिकानों पर बम बरसाए गए। इनमें आतंकियों के ठहरने की जगह, हथियार रखने के गोदाम और दूसरी जगह शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि यह बदले की कार्रवाई है। यह किसी नए युद्ध की शुरुआत नहीं है, बल्कि उन लोगों को जवाब है, जिन्होंने अमेरिकी सैनिकों को मारा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लीडरशिप में अमेरिका अपने लोगों की रक्षा से कभी पीछे नहीं हटेगा।

13 दिसंबर को आईएसआईएस हमले में मारे गए
दरअसल, 13 दिसंबर को सीरिया में एक हमले में अमेरिका के दो सैनिक और उनके साथ काम कर रहा एक लोकल ट्रांसलेटर मारा गया था। इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने आईएसआईएस के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया। इनमें करीब 23 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

सैनिकों की मौत के बाद ट्रंप ने बदले की कही थी बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीरिया में अब हम आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इस हफ्ते मारे गए बहादुर सैनिकों के शव पूरे सम्मान के साथ अमेरिका लाए गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अमेरिकी सेना सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला कर रही है। सीरिया ने लंबे समय से बहुत खून-खराबा और हिंसा देखी है, लेकिन अगर आईएसआईएस को वहां से पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, तो देश का भविष्य अच्छा हो सकता है। सीरिया की असद सरकार इस कार्रवाई में हमारा पूरा समर्थन कर रही है।

ये भी पढ़ें : शरीफ उस्मान हादी की मौत से बांग्लादेश में भड़की हिंसा: सड़कों पर जगह-जगह प्रदर्शन, देश में छाया मातम

Leave a Reply