असम में होटलों-सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसने और खाने पर पाबंदी, हिमंत सरकार का फैसला

असम राष्ट्रीय राष्ट्रीय

गुवाहाटी| असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। हिमंत विश्व सरमा सरकार के इस फैसले को एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है और राज्यभर के छोटे-बड़े खाने के होटलों व दुकानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने तथा खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। आपको याद होगा कि असम में सामगुरी सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान के दौरान यह मुद्दा उछला था। इसके साथ ही साथ 23 नवंबर को रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस की हार पर सांसद रकीबुल हुसैन ने भाजपा पर बीफ बांटने का आरोप भी लगा दिया था। इसके जवाब में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही बैन लगाने के संकेत दे दिए थे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने उस समय कड़े शब्दों में कहा था कि वह राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं,बशर्ते कांग्रेस इसे लिखित में दे दे।

Leave a Reply