अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा की कोठी पर एक्शन, करोड़ों के घर पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, उतरौला/बलरामपुर। विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का काला कारोबार चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के ऊपर अब शासन व प्रशासन की नजर में टेढ़ी हो गई है। बीते दिनों लखनऊ में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद छांगुर बाबा तथा उसके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मंगलवार को उतरौला तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने छांगुर बाबा के आशियाने को बुलडोजर चला कर ढहा दिया है। यहा मकान जमालुद्दीन ने अपने करीबी नीतू रोहरा के नाम से बनवाया था। बताते चलें कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा धर्मांतरण गैंग का मुख्य आरोपी है। गत वर्ष एटीएस तथा एसटीएफ का शिकंजा कसने के बाद यह भूमिगत हो गया था। विदेश से करीब 100 करोड़ की फंडिंग कराकर छांगुर बाबा ने धर्मांतरण का कार्य शुरू किया था इस कार्य में वह काफी सफल भी दिख रहा था। इसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुद भूमिगत हो गया था। गत पांच जुलाई को एटीएस की टीम ने जमालुद्दीन को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इसके द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों की छानबीन स्थानीय प्रशासन में तेज कर दी।

उतरौला कस्बे से सटे मधपुर में बने इसके आलीशान मकान की जांच के बाद प्रशासन ने पाया कि यह गाटा संख्या 337 व 370 में बना इसका मकान पूरी तरह से अवैध है।यह मकान सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। उतरौला तहसीलदार ने गत 16 व 27 मई को नोटिस जारी कर जमालुद्दीन को घर खाली करने का आदेश दिया था।घर नहीं खाली होने पर गत सोमवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई का नोटिस उसके घर पर चस्पा किया था।मंगलवार सुबह भारी फोर्स के साथ स्थानीय तहसील प्रशासन ने तीन बुलडोजर चलाकर जमालुद्दीन के अवैध मकान को पूरी तरह धराशाई कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि उसके द्वारा अर्जित की गई अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है जांच में जो भी अवैध संपत्तियों पाई जाएगी वह जब्त की जाएगी। जमालुद्दीन के धर्मांतरण का गिरोह उतरौला के साथ-साथ आजमगढ़, लखनऊ और विदेशों में भी फैला था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस तथा एसटीएफ की टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। जमालुद्दीन के धर्मांतरण के गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा को मुख्यमंत्री योगी ने बताया राष्ट्र विरोधी, कहा- ऐसी सजा दी जाएगी…
लखनऊ। धर्मांतरण के आरोपी जमालउद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गतिविधियों को राष्ट्र विरोधी बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जायेंगी और उन्हे ऐसी सजा दिलायी जायेगी जो समाज के लिये उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सीएम योगी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया “ हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।” उन्होने कहा “उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।” गौरतलब है कि हाल ही में यूपी एटीएस ने अवैध धर्म परिवर्तन के एक बड़े गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था।

Leave a Reply