अमेरिका में टला बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान बोइंग के विमान का इंजन फेल, लैंडिंग गियर में लगी आग, मच गई चीख-पुकार

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, डेनवर| अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। फ्लाइट मियामी जा रही थी। अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग प्लेन का इंजन फेल होने और लैंडिंग गियर में आग लगने से 179 सांसों पर आफत आ गई। प्लेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बोइंग 737 मैक्स मॉडल के इस विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी गेट से यात्रियों को रेस्क्यू किया। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। वीडियो में दिखा कि यात्री, जिनमें बच्चे भी थे, घबराकर स्लाइड से बाहर निकले। हादसे के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने शुरू की हादसे की जांच
एयरलाइंस ने बताया कि यह हादसा बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में खराबी के कारण हुआ। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एयरलाइंस की ओर से आई प्रतिक्रिया
बता दें कि अमेरिकन एयरलाइंस के अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। एयरलाइंस के अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि फ्लाइट मियामी के लिए टेकऑफ करने वाली थी कि अचानक इंजन और लैंडिंग गियर में प्रॉब्लम आ गई। फ्लाइट के लिए बोर्ड करने वाले सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन की जांच कराई जाएगी। अगर प्लेन में ज्यादा खराबी हुई तो उसे सर्विस से बाहर कर दिया जाएगा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर घटनाक्रम की जांच करेंगे। बता दें कि इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में रनवे के बीच खड़े प्लेन के टायर में आग लगी हुई दिख रही है और घने धुएं के गुबार के बीच यात्री विमान से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। घटना डेवन एयरपोर्ट की बताई जा रही है।

Leave a Reply