एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन (चीन के कब्जे वाला इलाका) को भारत का हिस्सा दिखाने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने 7 फरवरी को भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड एग्रीमेंट के बाद किए गए पोस्ट में इंडियन मैप शेयर किया था।
अमेरिका ने पीओके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाने वाला पोस्ट डिलीट हटा दिया
जारी होने के बाद यह नक्शा चर्चा में आ गया था। अब तक अमेरिकी एजेंसियां इंडियन मैप में पीओके और अक्साई चिन को विवादित इलाके के तौर पर अलग रंग या ‘डॉटेड लाइन्स’ से दिखाती थी। हालांकि, इस पोस्ट में ऐसा कोई निशान या लाइन नहीं थी, बल्कि पूरे क्षेत्र को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया था। इस बदलाव के बाद कई एक्सपर्ट का कहना था कि पाकिस्तान और चीन के साथ अमेरिका के रिश्तों में तनाव के बीच यह कदम भारत के समर्थन का संकेत हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे गलती से जारी हुआ बताया। इन तमाम अटकलों के बीच अब यूएसटीआर ने यह पोस्ट हटा दिया है। हालांकि, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़े : अनिल अंबानी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी टीना अंबानी को दोबारा भेजेगी नोटिस
पीओके को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच पीओके विवाद जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा सबसे पुराना विवाद है। यह 1947 से चला आ रहा है और दोनों देशों के बीच युद्ध, तनाव और कूटनीतिक लड़ाई का कारण बना हुआ है।


