अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू में पुल से नीचे गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 57 लोग घायल

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जम्मू| अमृतसर से वैष्‍णो देवी जा रही बस जम्मू में में मंगलवार को पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। 57 लोग घायल हो गए। सभी बिहार के रहने वाले हैं। मौके पर स्थानीय लोग, सीआरपीएफ और एडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा। घटना कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली में हुई। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे की वहज बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने से ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply