अब भारत में ही बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी, फ्रांस ने टाटा एडवांस्ड कंपनी से मिलाया हाथ

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। दुश्मनों को पानी पिलाने वाले राफेल लड़ाकू विमान से जुड़ी एक बड़ी खबर है. फ्रांसीसी फर्म डसॉल्ट एविएशन और भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान की बॅाडी बनाने के लिए चार प्रोडक्ट ट्रांसफर एग्रीमेंट पर सिग्नेचर किए हैं. ऐसा पहली बार है जब लड़ाकू विमान के बॅाडी का प्रोडक्शन फ्रांस के बाहर किया जा रहा है. भारतीय वायु सेना 36 राफेल जेट विमानों का संचालन कर रही है, और भारतीय नौसेना ने 26 राफेल मरीन एयरक्राफ्ट कैरियर-आधारित जेट विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं. इसे लेकर डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि पहली बार राफेल के बॉडी का प्रोडक्शन फ्रांस के बाहर किया जाएगा. यह भारत में हमारी आ पूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में एक निर्णायक कदम है. उन्होंने टीएएसएल को धन्यवाद भी बोला है, बता दें कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद में राफेल के प्रमुख स्ट्रेक्चर सेगमेंट के निर्माण के लिए एक उत्पादन सुविधा स्थापित करेगी. यहां पर हवाई जहाज़ का ढांचा, पीछे का पूरा हिस्सा, सेंट्रल हवाई जहाज़ का ढांचा और सामने का हिस्से बनाया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस प्रोडक्शन प्लांट से 2028 तक राफेल का पहला हवाई जहाज़ का ढांचा असेंबली लाइन से बाहर आएगा और हर महीने यहां पर 2 हवाई जहाज़ का ढांचा तैयार किए जाएंगे. वहीं टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के सीईओ और एमडी सुकरन सिंह ने कहा, भारत में पूरे राफेल की बॅाडी का प्रोडक्शन टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की क्षमताओं में बढ़ते भरोसे और डसॉल्ट एविएशन के साथ हमारे सहयोग की ताकत को रेखांकित करता है. यह भारत द्वारा आधुनिक मजबूत एयरोस्पेस विनिर्माण इको सिस्टम स्थापित करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाता है और यह डील बताती है कि भारत की तकनीक वैश्विक प्लेटफार्मों को सपोर्ट कर सकती है. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह भारत में एयरोस्पेस और रक्षा समाधानों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के पास अग्रणी वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा फर्मों के साथ साझेदारी और संयुक्त उद्यमों का एक मजबूत पोर्टफोलियो है जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला में एक अभिन्न भागीदार बनाता है.

Leave a Reply