अग्निवीर भर्ती में नया नियम : सीआईएसएफ और बीएसएफ में 10 प्रतिशत पद रिजर्व, फिजिकल और उम्र में भी छूट

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| अग्निवीर भर्ती में आरक्षण का नया नियम आ चुका है। इसे केंद्रीय सुरक्षा बलों में लागू किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसफ और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी सीआईएसएफ में अग्निवीर भर्ती में 10प्र. आरक्षण लागू होगा। इस अनुसार जो बीएसएफ और सीआईएसएफ में अब अग्निवीर के जितने भी पदों पर भर्तियां निकलेंगी, उनमें से 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। हालांकि ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल ही लिया था, अब बीएसफ और सीआईएसएफ ने इसकी योजना तैयार कर ली है। गुरुवार, 11 जुलाई को सीआईएसएफ और बीएसएफ के प्रमुखों ने घोषणा की है कि भविष्य में कांस्टेबल पदों पर 10प्र. आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए होगा।

अग्निवीर आयु सीमा और फिजिकल में भी मिलेगी छूट
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की प्रमुख नीना सिंह ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। सीआईएसएफ भी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया तैयार कर रहा है।’ उन्होंने बताया कि अग्निवीर शारीरिक परीक्षा में भी पूर्व अग्निवीरों को छूट दी जाएगी और आयु सीमा में भी ढील दी जाएगी। पहले साल में अग्निवीर एज लिमिट में 5 वर्ष की छूट होगी। जबकि बाद के वर्षों में यह तीन वर्ष होगी। इससे सीआईएसएफ को भी लाभ होगा। क्योंकि बल को प्रशिक्षित और अनुशासित जवान मिलेंगे।’

वहीं, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा, ‘उन्हें चार साल का अनुभव मिला है। वे पूरी तरह से अनुशासित और प्रशिक्षित जवान हैं। यह बीएसएफ के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हमें प्रशिक्षित सैनिक मिल रहे हैं। छोटी अवधि की ट्रेनिंग के बाद, उन्हें सीमा पर तैनात किया जाएगा।’ अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सुरक्षा बलों को पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘हम रूपांतरण प्रशिक्षण देने के बाद उनकी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। कुल रिक्तियों का 10 प्रतिशत उनके लिए आरक्षित रहेगा। आयु में छूट दी जाएगी।

Leave a Reply