राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स भी बिका… ₹15660 करोड़ में मित्तल और पूनावाला ने की साझेदारी 

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

राजस्थान रॉयल्स भी बिका… ₹15660 करोड़ में मित्तल और पूनावाला ने की साझेदारी 

एजेंसी, नई दिल्ली। आईपीएल में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजस्थान रॉयल्स टीम की मालिकाना हक में बड़ा सौदा हुआ है. देश के बड़े उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस टीम को खरीद लिया है. इस डील की कीमत करीब 15,660 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह आईपीएल के इतिहास की बड़ी डील्स में से एक है. इससे पहले भी कई बड़ी टीमों की खरीद-फरोख्त हुई है, लेकिन यह डील खास इसलिए है क्योंकि इसमें देश के दो बड़े बिजनेस नाम जुड़े हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए यह एक नया दौर शुरू होने वाला है.

किसने खरीदी टीम
राजस्थान रॉयल्स को मित्तल परिवार ने खरीदा है. लक्ष्मी मित्तल और आदित्य मित्तल इस डील का हिस्सा हैं. अदार पूनावाला ने भी इसमें साझेदारी की है. यह टीम पहले मनोज बादले और उनके निवेशकों के पास थी. इस सौदे की कीमत करीब 15,660 करोड़ रुपए है. यह आईपीएल की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है. इसमें टीम के साथ-साथ उसकी दूसरी लीग की टीमें भी शामिल हैं.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी
डील पूरी होने के बाद हिस्सेदारी इस तरह होगी. मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सा होगा. अदार पूनावाला के पास करीब 18 प्रतिशत हिस्सा होगा. बाकी 7 प्रतिशत पुराने निवेशकों के पास रहेगा. यह सौदा 2026 के तीसरे क्वार्टर तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके लिए बीसीसीआई और अन्य एजेंसियों की मंजूरी जरूरी है.

पुराने मालिक की भूमिका
रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बादले टीम के साथ जुड़े रहेंगे. वह बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे. उनका अनुभव टीम के काम आएगा. लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनका राजस्थान से खास रिश्ता है. उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है. वह टीम के साथ जुड़कर खुश हैं. आदित्य मित्तल ने कहा कि टीम नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है और वे इस परंपरा को जारी रखेंगे.

टीम का मौजूदा प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स की नई मालिकाना हक से टीम के भविष्य में बड़ा बदलाव आ सकता है. मित्तल परिवार और अदार पूनावाला के आने से टीम को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़े : प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply