न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए। वहां से अगर गोली चली तो हम यहां से गोला चलाएंगे। सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच ही बातचीत हुई। वहीं सूत्रों ने खुलासा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर तीनों लक्ष्य हासिल किए।
सैन्य उद्देश्य- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था ‘मिट्टी में मिला देंगे, बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद कैंप को मिट्टी में मिला दिया।’ राजनीतिक उद्देश्य- सिंधु जल संधि सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी है। जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं होता, तब तक यह स्थगित रहेगी। मनोवैज्ञानिक उद्देश्य- ‘घुस कर मारेंगे’, हमने उनके दिल में गहरी चोट पहुंचाई। हम बहुत सफल रहे।
कश्मीर पर हमारी स्थिति स्पष्ट- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा था- कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की वापसी। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं। हमारा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। सूत्रों के हवाले से बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 1 मई को अमेरिकी राज्य सचिव मार्को रुबियो के साथ एक फोन कॉल किया था। विदेश मंत्रई ने उससे कहा हम पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर लागू हो गया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि सीजफायर शनिवार शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया है। लेकिन पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक , दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय भूमि सीमा पर नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी और ड्रोन गतिविधियों के ज़रिए समझौते का उल्लंघन जारी रखा।


