देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई में थाईलैंड के लोगों ने लगाया पंडाल, मूर्ति स्थापना कर गाई आरती

महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए इस उत्सव में पूरा प्रदेश धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ समृद्धि और बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश की मूर्तियां घरों और पंडालों में स्थापित की गई हैं। भगवान श्री गणेश की विशाल मूर्तियों को ढोल-ताशा की थाप के साथ शोभायात्रा के साथ स्थापित किया जाता है। भगवान गणेश में आस्था रखने वाले विदेशी श्रद्धालुओं ने भी मूर्ति की स्थापना की।

थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने की मूर्ति स्थापना
भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर उतारी आरती
मुख्यमंत्री शिंदे के घर भी पधारे ‘बप्पा’

महाराष्ट्र में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्री गणेश की मूर्तियां सोमवार की रात या मंगलवार की सुबह ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ लेकर आए। इस बार थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने भी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। थाईलैंड के एक समूह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की और आरती उतारी।

बाजारों में सजी दुकानें
गणेश चतुर्थी के मौके पर मंगलवार को फूल, पूजा सामग्री, मिठाई, सजावटी सामान और सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ सड़क किनारे लगी दुकानों पर उमड़ी रही। मुंबई में लोगों ने अपने घरों और पंडालों में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से लेकर अयोध्या के राम मंदिर समेत कई विषयों पर आधारित सजावट की है। जिनमें भगवान श्री गणेश की विभिन्न आकृतियों और आकारों की मूर्तियां स्थापित की गईं।

मुख्यमंत्री के घर पधारे बप्पा
बच्चों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों सहित परिवार के अन्य सदस्य ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और ढोल की थाप के बीच अपने प्यारे ‘बप्पा’ को घर लाने के लिए सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर निकले। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने-अपने आधिकारिक आवासों पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आधिकारिक निवास वर्षा में भगवान श्री गणेश की पूजा करने के बाद कहा, ‘मैंने भगवान श्री गणेश से राज्य के लोगों के लिए समृद्धि और शांति की कामना की है।’ फडणवीस ने अपने सरकारी निवास सागर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की।

Leave a Reply