एलजी सिन्हा ने आतंक संबंधी गतिविधियों के शक में बर्खास्त किए 5 कर्मचारी

एलजी सिन्हा ने आतंक संबंधी गतिविधियों के शक में बर्खास्त किए 5 कर्मचारी

जम्मू-कश्मीर देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के एलजी सिन्हा ने आतंकवाद से संबंध के संदेह में मंगलवार को पांच सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शिक्षक मोहम्मद इशफाक, प्रयोगशाला तकनीशियन तारिक अहमद शाह, सहायक लाइनमैन बशीर अहमद मीर, वन विभाग में वन क्षेत्र कर्मी फारूक अहमद भट और स्वास्थ्य विभाग में चालक मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य सरकारी तंत्र के भीतर मौजूद आतंकी तंत्र और उसके बुनियादी ढांचे की जड़ों को निशाना बनाना है। उपराज्यपाल के प्रशासन ने अब तक ऐसे 85 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है, जिन्हें आतंकवादी समूहों के लिए काम करते पाया गया था।

ये भी पढ़े : 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार, आग में क्या-क्या डालना है जरूरी?
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply