बारिश से जम्मू में तबाही : वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 इनमें नौ तीर्थयात्री भी शामिल, यातायात स्थगित

एजेंसी, जम्मू/श्रीनगर, 27 अगस्त। वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और […]

Continue Reading

माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन : 5 की मौत, 14 लोग घायल, रोकी गयी यात्रा

एजेंसी, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन की घटना हुई है और बचाव अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के […]

Continue Reading

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश के चलते सभी स्कूल बंद, कपूरथला में मकान की छत गिरी

एजेंसी, चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश के कारण रणजीत सागर और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रणजीत सागर से छोड़े गए पानी के कारण रावी उफान पर है। पठानकोट में इसका अधिक असर दिख रहा है। गुरदासपुर में मकोड़ा पतन के सात गांवों का […]

Continue Reading

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर

एजेंसी, लखनऊ| राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई स्थानों पर सड़कें बह गईं, पुल टूट गए, और बारिश से संबंधित हादसों में राजस्थान में पांच किशोरों और दो शिक्षकों सहित हिमाचल में दो लोगों की जान चली गई। राजस्थान के दौसा, […]

Continue Reading

जम्मू रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ‘कश्मीर फ्रीडम’ लिखी पर्ची सीमा पर पकड़ा गया कबूतर

एजेंसी, जम्मू। जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरी पर्ची लेकर जा रहे एक कबूतर को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से […]

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर में फिर आई आपदा : कठुआ में बादल फटने के कारण 7 लोगों की मौत, कई घायल

एजेंसी, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग के जोध घाटी गांव और और जंगलोट […]

Continue Reading

किश्तवाड़ त्रासदी में 65 लोगों की मौत : प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री अब्दुल्ला-उपराज्यपाल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना के मद्देनजर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शुक्रवार को बात कर स्थिति की समीक्षा की तथा उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने का वादा किया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री […]

Continue Reading

जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से 12 लोगों की मौत, राहत और बचाव का काम जारी

एजेंसी, किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में मचैल माता मंदिर के मार्ग पर गुरुवार को बदल फटने की घटना सामने आई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बदल फटने के बाद इलाके में […]

Continue Reading

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत, जम्मू-कश्मीर के उरी में की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एजेंसी, श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर […]

Continue Reading

कश्मीरी पंडित महिला की हत्या का मामला, एसआईए ने मध्य कश्मीर में कई जगह की छापेमारी

एजेंसी, श्रीनगर। श्रीनगर में 35 साल पहले एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या की जांच के सिलसिले में राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने मंगलवार को मध्य कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने सरला भट्ट की हत्या के सिलसिले में प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन […]

Continue Reading