ओरछा : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन और पूजन कर मांगा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर में भगवान श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या के भव्य, अलौकिक, दिव्य-नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा। अयोध्या में श्री रामलला की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना […]

Continue Reading

आज नए सांस्कृतिक अनुष्ठान का दिन- सीएम यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। मानस प्रतिष्ठान के संयोजक श्री रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानस […]

Continue Reading

जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें- मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम शहीदों का स्मरण करेंगे, तभी हमें आजादी की कीमत पता चलेगी। हजारों-लाखों के बलिदान से यह बेशकीमती आजादी मिली है। इसलिए जिन्होंने आजादी दिलाई है, हम उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें। आजादी की लड़ाई में बलिदान होने वाले अमर शहीदों का […]

Continue Reading

विशेष फीचर : देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा- डॉ. मोहन यादव

आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है…अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभीसौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्यदेखने का अवसर मिला है।श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर […]

Continue Reading

बिहार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, बोले-मध्यप्रदेश में व्यवसाय करने आईये

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बिहार के लोगों को मध्यप्रदेश में व्यवसाय करने के लिए न्योता दिया। यादव ने कहा कि आप एमपी आइए..बसना हो तो हमेशा बसने के […]

Continue Reading

कांग्रेस ने अपने ही राष्ट्रीय प्रवक्ता को थमा दिया नोटिस, कमलनाथ पर दिया बड़ा बयान

भोपाल| एमपी के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ को लेकर बयानबाजी करना कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलोक शर्मा को भारी पड़ता नजर आ रहा है. क्योंकि कांग्रेस ने अपने ही प्रवक्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया है, कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने आलोक शर्मा को यह नोटिस जारी […]

Continue Reading

अदला-बदली : पिथोड़े को एमडी वेयरहाउसिंग का प्रभार, निकुंज फिर माइनिंग के प्रमुख सचिव

भोपाल| राज्य शासन ने दीपक सक्सेना को जबलपुर कलेक्टर बनाने के बाद उनके स्थान पर तरुण कुमार पिथोड़े को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव खनिज विभाग व अपर आयुक्त आदिम जाति विकास और अनुसंधान संस्थान के पद पर भी अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को जारी आदेश में प्रबंध संचालक […]

Continue Reading

कूनो में चीते शौर्य की मौत, अब तक 7 चीतों और 3 शावकों की मौत

श्योपुर। अभी हाल ही में तीन चीता शावकों के जन्म से कूनो नेशनल पार्क में खुशी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच पार्क से मंगलवार को नर चीता शौर्य के दम तोड़ने की बुरी खबर आई। मानीटरिंग टीम को सुबह 11 बजे वह अचेत अवस्था में मिला था। टीम ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) […]

Continue Reading

एमपी : डिवाइडर से टकराई कार, 4 की मौत और 3 घायल

भोपाल/ गुना। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जिले के बदरवास कस्बे के बाईपास […]

Continue Reading

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद : सुको ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सर्वे के आदेश पर रोक लगाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त की नियुक्ति की अनुमति दी गई थी। सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने […]

Continue Reading