भोपाल| राजधानी भोपाल में एक मंत्री के बंगले पर उनके कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के बंगले पर यह वारदात हुई। इस केस में परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद जैसी बात नहीं थी जबकि पुलिस का कहना है कि कर्मचारी शराब पीने का आदी था और नशे में उसने जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के बंगले पर यह वारदात हुई
राजधानी भोपाल में एक मंत्री के बंगले पर उनके कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के बंगले पर यह वारदात हुई। इस केस में परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद जैसी बात नहीं थी जबकि पुलिस का कहना है कि कर्मचारी शराब पीने का आदी था और नशे में उसने जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा के भोपाल स्थित बंगले पर तैनात एक कर्मचारी ने यह कदम उठाया। 58 साल के रमेश रजक बंगले की देखरेख का काम करते थे। उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। घरवाले उन्हें जेपी अस्पताल ले गए जहां से रमेश रजक की गंभीर हालत को देखते हुए हमीदिया अस्पताल में रैफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे सुनील रजक ने बताया कि रविवार शाम को पिताजी को अचानक उल्टियां होने लगीं थीं। उन्हें तुरंत जेपी अस्पताल ले गए, वहां से हमीदिया भेजा गया। सुनील रजक के अनुसार पिता ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। बेटे ने यह भी बताया कि उनके घर में कोई विवाद नहीं था। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। मंत्री के बंगले पर कर्मचारी द्वारा सुसाइड करने के मामले में टीटी नगर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी रमेश रजक बंगले की देखरेख करता था और शराब पीने का आदी था। रविवार शाम को उसने नशे में जहर का भी सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसका शव परिजनों को दिया गया।


