‘भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ’, जंग के बीच नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली/ यरूशलम। इजराइल-हमास जंग के चौथे दिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने पीएम मोदी को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फोन कॉल के लिए और मौजूदा हालात पर जानकारी देने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से इजराइल के साथ खड़ी है। भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।

’ हमास चरमपंथियों द्वारा इस सप्ताहांत में इजराइल पर किये गये अभूतपूर्व हमले के बाद इजराइल के युद्धक विमान गाजा पर निशाना साध रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इजराइल की सेना ने घोषणा की है कि उसने गाजा के बॉर्डर पर कब्जा कर लिया है। सेना ने बताया कि रातभर में उसने गाजा में 200 जगहों को निशाना बनाया है अब तक हमास के 1500 लड़ाके मारे जा चुके हैं। जंग में इजराइल के करीब 123 सैनिकों की अब तक मौत हो चुकी है।

Leave a Reply