कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- शिवराज सरकार ने एक साल में बड़े ठेकों में कितनी रिश्वत ली गई, मेरे पास जानकारी

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़े आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा, ‘इन्होंने (शिवराज सिंह चौहान की सरकार) जितना कर्ज लिया है वो ओपन है। इन्होंने पिछले एक साल में बड़े-बड़े ठेके दिए हैं, जिसमें कितनी रिश्वत ली है, इसकी जानकारी मेरे पास है। ये कर्ज बड़े-बड़े ठेके लेने के लिए और अपना कमीशन बनाने के लिए लेते हैं।’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने में जुटी हैं। हालही में शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी जनता के लिए 11 वचनों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें तमाम लाभकारी योजनाएं शामिल हैं।

शिवराज भी कर चुके हैं घोषणा
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को घर मुहैया कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना’ की शुरूआत करने, अतिथि शिक्षकों के मासिक मानदेय दोगुना करने एवं ‘मॉब लिंचिंग’ पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 लागू किये जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Leave a Reply