PM मोदी ने किया यशोभूमि का शुभारंभ, एशिया के सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर देश वासियों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का शुभारंभ किया है। दिल्ली के द्वारका में बना यह दुनिया का सबसे बड़ा एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कांफ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है। यशोभूमि 219 एकड़ में करीब 5400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक बने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (मेट्रो लाइन) के एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री इसी मेट्रो में सवार होकर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

नया यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 अंडर ग्राउंड स्टेशन है, जो सीधे शहर की जरूरी जगहों जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा। यहां उन्होंने पारंपरिक काम करने वाले कामगारों से मुलाकात की। यह कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है। यशोभूमि 219 एकड़ में है। वहीं, प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम 123 एकड़ में तैयार किया गया है। यशोभूमि में मेन हॉल, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 कन्वेंशन रूम और 13 मीटिंग हॉल हैं। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 11,000 लोग आसानी से बैठ सकेंगे।

कन्वेंशन सेंटर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 3000 कारें पार्क की जा सकती हैं। इस सेंटर में ड्रेनेज वाटर को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा भी है। दूसरे चरण में तीन एग्जीबिशन कंप्लैक्स, होटल, रिटेल और ऑफिस बनाए जाएंगे। इस सेंटर में 34808 गाड़ियों के पार्किंग की सुविधा है। इसमें 28608 इंडोर पार्किंग और 6200 आउटडोर पार्किंग की क्षमता है। इस कन्वेंशन सेंटर को पूरी तरह से तैयार होने में मार्च 2025 तक का समय लगेगा, लेकिन उससे पहले चरणबद्ध तरीके से इसे आयोजनों के लिए खोला जाएगा।

Leave a Reply