अनंतनाग में सेना का जबरदस्त हमला : मुठभेड़ में लश्कर का 1 आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। कमांडर उजैर खान समेत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी फंसे होने की संभावना है| बुधवार को शुरू हुई कोकेरनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए थे।

पुलिस ने कहा, “कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमारी सेनाएं उजैर खान समेत लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया था।

Leave a Reply