एजेंसी, लखनऊ। Suvendu Adhikari PA : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी ने इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश के बलिया का निवासी है, जबकि दो अन्य बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। बंगाल पुलिस इन तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है, जिनसे पूछताछ में इस बड़ी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।
#WATCH | North 24 Parganas, Barasat | The court sent the three suspects – Mayank Raj Mishra, Vicky Maurya and Raj Singh- arrested in connection with the murder of Chandranath Rath, personal assistant of CM Suvendu Adhikari, to 13 days of police custody.
(Visuals of the three… pic.twitter.com/IwzzBBsud8
— ANI (@ANI) May 11, 2026
डिजिटल ट्रांजेक्शन से खुला शूटरों का राज
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार सुराग तलाश रही थीं। जांच के दौरान पुलिस को एक टोल प्लाजा पर किए गए डिजिटल भुगतान के जरिए अहम सुराग मिला। आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के माध्यम से पैसे चुकाए थे। इसी डिजिटल लिंक का पीछा करते हुए बंगाल पुलिस पहले बिहार और फिर उत्तर प्रदेश तक पहुंचने में कामयाब रही।
यूपी और बिहार से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य नाम के दो शूटरों को दबोचा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह नाम के आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि राज सिंह भी अक्सर बक्सर में ही रहता था। स्थानीय पुलिस की मदद से शुरुआती पूछताछ के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
बंगाल की राजनीति में हड़कंप
बता दें कि चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और निजी सहायक थे। बीते 6 मई को कोलकाता में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह घटना बंगाल चुनाव के नतीजों के ठीक बाद हुई थी, जिसने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। अब राज्य की कमान संभालने के बाद इस मामले की जांच में तेजी आई है, जिसके परिणामस्वरूप ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला : खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आत्मघाती धमाका, 15 सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


