लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर दिया आपत्तिजनक बयान, बोले-नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं, INDIA गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना

बिहार राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पटना| महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक इंडिया गठबंधन के विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इससे पहले राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया हैं। मंगलवार को बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव मुंबई जा रहे थे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में लालू ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी की नरेटी (गर्दन) पर चढ़ने जा रहा हूं।

डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने जातीय गणना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रातभर में एफिडेविट बदल दिया जाता है। भाजपा कभी भी नहीं चाहती थी कि जातीय सर्वे हो। बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। बीजेपी डरी हुई है। वहीं, गुजराती को ठग कहे जाने के केस में कोर्ट से समन होने पर कहा कि ये सब तो चलता रहता है। कोर्ट में इसका जवाब देंगे।

विपक्ष के इंडिया गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोष णा होनी है। साथ ही समन्वय समिति के गठन, आम चुनावों के लिए समझौते में शामिल सभी पार्टियों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है। शुरुआत से ही इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाएगा। बता दें कि इंडिया गठबंधन की अब तक दो बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 21 जून, दूसरी बैठक 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है।

Leave a Reply