दिल्ली

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई

देश/प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई

एजेंसी, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के आधार पर यह जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी और एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं।

जवानों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी बढ़ी

पुलिस और सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती, चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए आपसी तालमेल से काम कर रही हैं। बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर शाम 6.52 बजे आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादी ने चलती कार में धमका किया था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस धमाके के तार टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे। जिसका खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 1 दिन पहले हरियाणा से किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। इनमें बम और विस्फोटक सामग्री भरकर धमाके किए जाने थे। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं।

ये भी पढ़े : भारतीय सैन्य नेतृत्व में भारी उलटफेर : लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और वाइस एडमिरल स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply