'धुरंधर 2'

थमा नहीं है ‘धुरंधर 2’ का शोर, 51वें दिन भी जारी है कमाई

बॉलीवुड मनोरंजन

थमा नहीं है ‘धुरंधर 2’ का शोर, 51वें दिन भी जारी है कमाई

एजेंसी, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपने 51 दिन पूरे करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। ताज्जुब की बात यह है कि इतने दिनों बाद भी यह फिल्म नई रिलीज होने वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई है। 19 मार्च 2026 को पर्दे पर आई इस फिल्म ने कमाई के कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं और अब इसकी नजर आमिर खान की ‘दंगल’ के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है।

आठवें हफ्ते में भी फिल्म की शानदार पकड़

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन अभिनीत ‘धुरंधर 2’ अब अपने आठवें हफ्ते में कदम रख चुकी है। फिल्म की टिकटों की बिक्री की रफ्तार अब भी कम नहीं हुई है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 51वें दिन घरेलू बाजार में 42 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 1,365.71 करोड़ रुपये हो गया है।

1800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी

फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य 1800 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना है। अब तक ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में कुल 1792.11 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसने पहले ही ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्म को पछाड़कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि कमाई की गति अब थोड़ी धीमी है, लेकिन फिर भी यह ‘दंगल’ के आंकड़े की तरफ लगातार बढ़ रही है। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से फिल्म टिकी हुई है, वह देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

ओटीटी रिलीज पर मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, मेकर्स ने हाल ही में साफ किया है कि फिलहाल फिल्म को किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसका मतलब है कि फिल्म के पास अभी सिनेमाघरों में कमाई करने का पूरा मौका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़कर नंबर वन का ताज हासिल कर पाती है।

ये भी पढ़े : अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में : साल 2025 की घटना पर बड़ी कार्रवाई

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply