अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन का महारिकॉर्ड, सरकारी खजाने में आये 2.43 लाख करोड़
एजेंसी, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन और होर्मुज पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच जहां एक ओर पूरी दुनिया परेशान है. वहीं, दूसरी ओर महीने के पहले दिन यानी 1 मई 2026 को भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में कुल जीएसटी संग्रह बढ़कर लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में भारत का कुल जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये रहा. यह पिछले साल के इसी महीने से 8.7% ज्यादा है. ये आंकड़े दिखाते हैं कि दुनिया में चल रही अनिश्चितता के बावजूद कारोबार पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ा है. यह नए वित्त वर्ष की शुरुआत में अर्थव्यवस्था की मजबूत रफ्तार की ओर इशारा करता है.
GST collections surge to record high of ₹2.43 lakh crore in April.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 1, 2026
सालाना इतनी हुई बढ़ोतरी
ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि अप्रैल 2025 के 2.23 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार जीएसटी कलेक्शन में तेज बढ़ोतरी हुई है. साल-दर-साल आधार पर इसमें 8.7% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, नेट जीएसटी राजस्व 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले से 7.3% ज्यादा है. अप्रैल के ये आंकड़े मार्च महीने की वसूली से जुड़े हैं. इसी दौरान ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाला और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं. 30 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया, क्योंकि क्षेत्र में फिर से संघर्ष बढ़ने की आशंका थी. आंकड़ों के ब्योरे से पता चलता है कि देश के भीतर से मिलने वाला कुल राजस्व साल-दर-साल 4.3% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं, आयात से मिलने वालाजीएसटी राजस्व 25.8% बढ़कर 57,580 करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे संकेत मिलता है कि कुल बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा घरेलू मांग की बजाय विदेश व्यापार से आया है. रिफंड भी इस महीने बढ़े हैं. कुल रिफंड 19.3% बढ़कर 31,793 करोड़ रुपये हो गया. इसमें घरेलू रिफंड 54.6% बढ़ा, जबकि निर्यात से जुड़े रिफंड में 14% की कमी आई, जिससे कुल बढ़ोतरी थोड़ी कम हो गई.
ये भी पढ़े : गुजरात निकाय चुनाव: सभी 15 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत, अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं की झड़प
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


