गुजरात निकाय

गुजरात निकाय चुनाव: सभी 15 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत, अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं की झड़प

गुजरात देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

गुजरात निकाय चुनाव : सभी 15 नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत, अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं की झड़प

एजेंसी, अहमदाबाद। गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की सभी 15 नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की कुल 9,992 सीटों में से भाजपा अब तक 6,161 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। भाजपा का स्ट्राइक रेट करीब 76% रहा है, जो राज्य में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को अब तक 1,315 सीटें मिली हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 380 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य दलों के खाते में 592 सीटें गई हैं और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 3 सीटों पर सफलता हासिल की है। इस चुनाव में राजकोट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा को हार का सामना करना पड़ा।

इन चुनावों के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 4 करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव परिणामों के जश्न के बीच अहमदाबाद में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर भी आई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भारी जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं विपक्षी दल अब हार के कारणों की समीक्षा में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े : बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का शोर आज थमेगा, दिग्गज नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply