दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला : रनवे पर टकराए स्पाइसजेट और आकासा एयर के प्लेन, मची अफरा-तफरी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। पार्किंग क्षेत्र में टैक्सीिंग के दौरान स्पाइसजेट और आकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का एक बोइंग 737 विमान जब रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसने वहां पहले से खड़े आकासा एयर के विमान को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में दोनों विमानों के पंखों और पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

यात्री और क्रू सुरक्षित, टली बड़ी अनहोनी

राहत की बात यह रही कि इस टक्कर के वक्त विमान की गति कम थी, जिसके चलते सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। आकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इस हादसे के कारण उसे रद्द कर वापस पार्किंग में खड़ा करना पड़ा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि उनके विमान को भी जांच और मरम्मत के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है।

डीजीसीए ने शुरू की मामले की जांच

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एक विशेष टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट विमान के दाहिने हिस्से और आकासा एयर के बाएं स्टेबलाइजर में क्षति हुई है। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं ताकि यह पता चल सके कि पार्किंग जैसे सुरक्षित इलाके में यह चूक कैसे हुई। फिलहाल दोनों विमानों को सेवा से हटा दिया गया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका : हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर शीर्ष अदालत ने लगाई रोक

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply