स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया

स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल देश/प्रदेश ब्रिटेन राष्ट्रीय स्कॉटलैंड

एजेंसी, कोलकाता। इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63 रन) के अर्धशतक की बदौलत शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद के तीन विकेट जबकि लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने दो दो विकेट झटके। इंग्लैंड ने बैंटन की चार चौके और तीन छक्के जड़ित 41 गेंद की नाबाद अर्धशतकीय पारी से 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े : बेंगलुरु में बड़ा सड़क हादसा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार, बाइक और कैंटर की टक्कर, 7 लोगों की मौत
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply