मनीष सिंह को जनसंपर्क

मप्र में 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, मनीष सिंह को जनसंपर्क, दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया

प्रादेशिक भोपाल

अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया
मनीष सिंह को जनसंपर्क, दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया
अशोक बर्णवाल कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया, पर्यावरण विभाग का भी जिम्मा
मुख्यमंत्री से आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

एजेंसी, भोपाल। मप्र में 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर : विधानसभा के बजट सत्र से पहले प्रदेश सरकार ने रात दो बजे आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संदीप यादव और आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को बदल दिया गया। अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल संभालेंगे। वहीं, दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त होंगे। सचिव जेल एवं परिवहन मनीष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है। परिवहन विभाग का जिम्मा उनके पास अतिरिक्त रूप से बना रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अशोक बर्णवाल कृषि उत्पादन आयुक्त बने रहेंगे।

पर्यावरण विभाग का जिम्मा भी उनके पास रहेगा। संदीप यादव अब प्रमुख सचिव वन तथा प्रवासी भारतीय होंगे। अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। संचालक कृषि अजय गुप्ता को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव को संचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की उप सचिव संघमित्रा गौतम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आलीराजपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा नंदा भलावे कुशरे को अपर परियोजना संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और उपसचिव स्कूल शिक्षा कमल सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन पदस्थ किया है‌।

अपर मुख्य सचिव गृह शिवशेखर शुक्ला को जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।

नवपदस्थ जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने संभाला पदभार

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई धार देने के लिए एक फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जनसंपर्क विभाग में हुई है, जहां 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने एक बार फिर आयुक्त जनसंपर्क के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वरिष्ठ आईएएस मनीष सिंह ने आज यानी शनिवार को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान आयुक्त दीपक सक्सेना ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले पहले सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी शनिवार को नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने सीएम हाउस में सौजन्य भेंट की। पद संभालने से पहले सीएम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा : मध्‍यप्रदेश में भी लागू हो रहा केंद्र सरकार का वंदे मातरम प्रोटोकॉल

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply