अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठीऔर यामी गौतम की आने वाली फिल्म ओएमजी-2 का टीजर सावन के महीने में 11 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म से अक्षय कुमार के लुक ने पहले ही सनसनी मचा दी है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे, यह 2012 की फिल्म ओएमजी- Oh My God का सीक्वल है।
ओएमजी-2 में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिलेगा। टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। पंकज कहते है ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है।
पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है। रख विश्वास तू है शिव का दास इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री होती है जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलननाथ की तरह जटाएं नजर आ रही हैं।
इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास। ओवरऑल टीजर काफी पावरफुल लग रहा है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी काफी सॉलिड लग रहे हैं। टीजर देकर उम्मीद है कि ये फिल्म ओएमजी की तरह ही सक्सेसफुल रहेगी। अक्षय ने टीजर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रख विश्वास’। उन्होंने बताया की यह फिल्म 11 अगस्त,2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ओएमजी-2 के राइटर-डायरेक्टर अमित राय हैं। श्रीराम का रोल निभाएंगे अरुण गोविल : बता दें, ओएमजी-2 में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भी भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की ओएमजी-2 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ टकराएगी।


