एजेंसी, जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार, 3 फरवरी को बड़ा एक्सीडेंट हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर हाईवा अचानक गिर गया। हादसे में हाईवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल बुरी तहर फंस गए। जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया। हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
कार सवार सभी भोपाल के रहने वाले
शाहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि भोपाल का शुक्ला परिवार शादी समारोह में शामिल होने कार से रीवा जा रहा था। कार में एक महिला समेत कुल पांच लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से करीब घंटेभर पहले परिवार ने हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया था।


