बजट में मध्यप्रदेश

रेल मंत्रालय के बजट में मध्यप्रदेश को मिले 15,185 करोड़

प्रादेशिक भोपाल

एजेंसी, रतलाम। रेल मंत्रालय के बजट में मध्यप्रदेश को मिले 15,185 करोड़ : देश के आम बजट के साथ रेलवे का बजट भी पेश किया गया है। जिसमें रेल मंत्रालय के द्वारा अलग-अलग राज्यों के लिए बजट अलॉट किया गया। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में सभी मंडलों में वीसी चल रही है। जिसमें किस राज्य को कितने बजट का प्रावधान किया गया है। इसकी जानकारी साझा की गई है।

एमपी को 15185 करोड़ का रेल बजट
रतलाम से पत्रिका संवादादाता आशीष पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश को रेल मंत्रालय की ओर से 15185 करोड़ का आवंटन किया गया है। जो कि पूर्व सरकार से 24 प्रतिशत अधिक है। जिससे रेल कनेक्टिविटी के साथ समग्र विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए पहली बार अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है। वीसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ देशभर के कई मंडलों के साथ-साथ रतलाम मंडल के कई अधिकारी शामिल हैं।

उज्जैन के लिए विशेष पैकेज
सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन को 1000 हजार करोड़ रूपए आंवटन किए जाएंगे। जिससे रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। साथ ही सिंहस्थ के लिए मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। जो कि भोपाल से उज्जैन, उज्जैन से इंदौर, उज्जैन से दाहोद, उज्जैन से चित्तौड़गढ़ और जबलपुर-भोपाल-उज्जैन।

इंदौर- मनमाड़ रेल परियोजना के लिए कई प्रोजेक्ट्स स्वीकृत
इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना सहित कई प्रोजेक्ट्स को स्वीकृत किया गया है। जिस पर काम तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में माल और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जिससे औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

एमपी में बनेगा एक बड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर
नए ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट ट्रेड कॉरिडोर की शुरूआत पश्चिम बंगाल से शुरू होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र होते हुए गुजरात तक जाएगा। इस कॉरिडोर के जरिए पूरे क्षेत्र की इंडस्ट्री का कंटेनर, कार्गों मूवमेंट एक समर्पित ट्रैक पर आएगा। जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत घटेगी और साथ ही समय की बचत भी होगी। इसके अलावा एमपी में बड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित होगा। जिसके जरिए गुजरात और महाराष्ट्र के वेस्ट कोस्ट मुख्य पोर्ट्स से जुड़ जाएंगे।

एक नजर में-:
मध्यप्रदेश में 1 लाख 18 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
80 स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना में कार्य जारी है।
एमपी में 3163 करोड़ रूपए का जारी है।
रतलाम रेल मंडल के 16 स्टेशनों में अमृत योजना में कार्य जारी है।
एमपी में 108 किलोमीटर कवच योजना में काम पूरा हो गया है।

हादसे रोकने के लिए ट्रेनों में लगेंगे कवच
रेल हादसों को रोकने के लिए मुख्य मुख्य रेल मार्गों पर कवच यानी (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी। इस पर रेल अधिकारियों का कहना है रेल एक्सीडेंट की आशंका को काफी हद तक खत्म किया जाएगा। इसके अलावा रेल बजट में इस बार गेज कन्वर्जन की राशी को 4284 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 4600 करोड़ रुपए किया है और सिग्नलिंग और टेलीकॉम सिस्टम को पुख्ता करने के लिए 7500 रुपए खर्च होंगे। इसमें कवच सुरक्षा भी शामिल है।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश के उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट, 300 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply