गणतंत्र दिवस परेड में ब्रह्मोस, आकाश, सूर्यास्त्र प्रणाली, अर्जुन टैंक होंगे आकर्षण का केंद्र

गणतंत्र दिवस परेड में ब्रह्मोस, आकाश, सूर्यास्त्र प्रणाली, अर्जुन टैंक होंगे आकर्षण का केंद्र

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का बने। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस परेड में पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट, ज़ांस्कर पोनी और बैक्ट्रियन ऊंट हिस्सा शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि एक और नई पहल के तहत 61 कैवेलरी के घुड़सवार दस्ते के जवान युद्धक साजो-सामान में नजर आएं, जबकि स्वदेशी प्लेटफॉर्म समेत सेना की प्रमुख परिसंपत्तियां जवानों के साथ ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ीं। सेना की 61वीं घुड़सवार रेजिमेंट पारंपरिक रूप से औपचारिक परेड में सशस्त्र बलों की अग्रणी टुकड़ी रही है, जो औपचारिक वर्दी और आकर्षक टोपी पहने सदस्यों के लिए जानी जाती रही है। अधिकारियों ने बताया कि भारत सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नवगठित इकाइयां और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल शामिल रहे। इस समारोह का मुख्य थीम ”वंदे मातरम के 150 वर्ष” रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह का नेतृत्व किया। परेड पूर्वाह्न 10:30 बजे शुरू कर लगभग 90 मिनट तक चला।

ये भी पढ़े : 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री… किन हस्तियों को मिला सर्वोच्च सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Reply