रिमी सेन- कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं रिमी सेन लंबे समय से अभिनय से दूर हैं और अब रियल एस्टेट का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। 44 साल की रिमी सेन बॉलीवुड से दूर होने के बाद विदेश शिफ्ट हो गईं और फिलहाल दुबई में सेटल हैं। वह अब रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़ टुती हैं और बतौर रियल स्टेट एजेंट दुबई में काम करती हैं।

किम शर्मा- शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ अपना करियर शुरू करने वालीं किम शर्मा भी सालों पहले अभिनय से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन इंडस्ट्री में अब भी एक्टिव हैं। किम अब करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी (धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी) में बतौर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट काम कर रही हैं।
मंदाकिनी- राज कपूर की ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुईं मंदाकिनी अब फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। अपनी नीली आंखों से अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं, अंडरवर्ल्ड डॉन से नाम जुड़ने के बाद मंदाकिनी ने अभिनय से दूरी बना ली और अब मुंबई में एक हर्बल सेंटर चलाती हैं और योगा सिखाती हैं।
सना खान- एक समय पर अपने ग्लैमर और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर छा जाने वालीं सना खान अब एक्टिंग छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2020 में शादी के बाद एक्टिंग से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अभिनय छोड़ने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह मानवता की सेवा करने और रचयिता के आदेशों का पालन करने के लिए अभिनय से दूर हो रही हैं।
ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार के काफिले से टकराई ऑटो का ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


