मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा : आज यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं

मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा : आज यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तक के पार्ट्स बनते हैं

गुजरात देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, राजकोट। पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने में सौराष्ट्र-कच्छ का बहुत योगदान है। राजकोट में 2.50 लाख से ज्यादा एमएसएमई हैं। यहां अलग अलग इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स में स्क्रू ड्राइवर से लेकर ऑटो पार्ट्स मशीन टूल्स, एयरोप्लेन, फाइटर प्लेन और रॉकेट तक के पॉर्ट्स बनते हैं।

इस दौरान पीएम ने अपने एक पुराने भाषण का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा- गुजरात का सीएम रहते हुए मैंने एक बार कहा था कि मोरबी, जामनगर और राजकोट एक दिन मिनी जापान बनेंगे। लोगों ने मजाक बनाया लेकिन आज हकीकत सबके सामने है। पीएम ने ये बातें मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में वाइब्रेंट गुजरात के सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन करते हुए कहीं। वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

मोदी की स्पीच की 6 बड़ी बातें…

– सपने से शुरू हुई यात्रा, भरोसे तक पहुंची : पीएम मोदी ने कहा- ये समिट 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा है जो सपने से शुरू हुई और अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है। इस समिट के 10 एडिशन हो चुके हैं हर एडिशन के साथ ये और मजबूत हुई है। मैं इस समिट के पहले दिन से जुड़ा हूं।

– समय के साथ इन्फ्लूजन का उदाहरण बन गई है : बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया और विशेष किया है। इसका फोकस अलग अलग क्षेत्रों में परफॉर्मेंस को बदलने का है। गुजरात के अलग अलग रीजन की अपनी ताकत है। ये समिट इन्हीं संभावनाओं पर फोकस कर रही है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है।

– भारत तीसरी इकोनॉमी बनने की दिशा में है : पीएम ने कहा मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं। महंगाई काबू में हैं। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मिल्क प्रोडक्शन में नंवर वन है।

– भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर : दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है वो भारत है। पिछले 11 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है। हमारा यूपीआई है दुनिया का नंबर वन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफार्म बना है।

– आज दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड यहां : दुनिया के एक तिहाई शिप यहीं पर रिसाईकिल होते हैं। भारत टाईल्स के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक है। इसमें मोरबी जिले का योगदान बहुत बड़ा है।

– सौराष्ट्र और कच्छ भारत की ग्रीन ग्रोथ का हब : मोबालिटी और एनर्जी का यहां बड़ा हब बन रहा है। कच्छ में 30 गीगावॉट कैपेसिटी का रिन्यूबल एनर्जी पार्क बन रहा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूबल एनर्जी पार्क होगा। ये पेरिस सिटी से पांच गुना बड़ा है।

– न्यूक्लियर पॉवर सेक्टर में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म : भारत की पॉवर डिमांड बढ़ रही है। इसको देखते हुए न्यूक्लियर पॉवर सेक्टर में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म किया है। इसलिए संसद के सत्र में शांति एक्ट के जरिए प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए खोल दिया है। भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस अब रुकने वाली नहीं है।

राजकोट समिट में करीब 5,000 कारोबारी शामिल हुए
राजकोट समिट में 22 से अधिक देशों के लगभग 350 विदेशी प्रतिनिधि और गुजरात समेत देश भर से 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है। समिट में 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे।

गुजरात में चार समिट होंगी, एक हो चुकी, तीन बाकी
वाइब्रेंट गुजरात के सफल मॉडल की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए, पूरे राज्य में चार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर गुजरात क्षेत्र के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस का पहला एडिशन 9-10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा में हुआ था। मौजूदा वक्त में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण गुजरात (9-10 अप्रैल 2026) और मध्य गुजरात (10-11 जून 2026) क्षेत्रों के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस क्रमशः सूरत और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।

‘पीएम मोदी भारत की सुरक्षा दीवार हैं’, मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए किया बड़ा वादा; 7 लाख करोड़ निवेश का एलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस अगले पांच साल में गुजरात में अपना निवेश दोगुना कर 7 लाख करोड़ रुपये करेगा। इसके साथ ही अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। रविवार को वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (कच्छ और सौराष्ट्र) को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस पहले से ही गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में कंपनी ने 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है और अब अगले पांच साल में इसे बढ़ाकर 7 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

रोजगार और समृद्धि पर जोर
मुकेश अंबानी ने कहा कि इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार, लोगों की आजीविका और देश में संपत्ति के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह निवेश हर गुजराती और हर भारतीय के लिए फायदेमंद होगा। अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान हासिल की है। राजकोट में पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा आत्मविश्वास और ऊर्जा पहले कभी नहीं देखी गई।

‘मोदी युग में भारत ने दिशा बदली’
मुकेश अंबानी ने कहा, “इतिहास में दर्ज होगा कि मोदी युग में भारत संभावनाओं से प्रदर्शन की ओर सपनों से काम की ओर और अनुयायी से वैश्विक ताकत बना।”

मोदी को बताया ‘अजेय सुरक्षा दीवार’
वैश्विक हालात और भू-राजनीतिक तनाव का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि भारत बाहरी संकटों से सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “भारत के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि हमारे पास एक अजेय सुरक्षा दीवार है नरेंद्र भाई मोदी।” अंबानी ने गुजरात को रिलायंस की पहचान बताया। उन्होंने कहा, “रिलायंस के लिए गुजरात सिर्फ एक जगह नहीं है। गुजरात हमारा शरीर, दिल और आत्मा है। हम एक गुजराती कंपनी हैं।”

2036 ओलंपिक के लिए समर्थन
मुकेश अंबानी ने 2036 ओलंपिक खेलों को अहमदाबाद लाने के प्रधानमंत्री के विजन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन, गुजरात सरकार के साथ मिलकर नारणपुरा स्थित वीर सावरकर मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन करेगा। अंबानी ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों और भारत के भविष्य के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कच्छ और सौराष्ट्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।

सोमनाथ मंदिर में पूजा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव में हिस्सा लिया और सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 आदिज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है।

ये भी पढ़ें : मोदी 17 जनवरी को पहली वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे जो गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी

फेसबुक पर और खबरें पढ़ें : facebook.com

Leave a Reply