नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार (23 जून) को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टेस्ट और वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।वहीं तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। अनुभवी स्पिनर मोहम्मद शमी को पूरे वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया। वनडे टीम में उमरान मलिक और विकेटकीप बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार को वनडे टीम में भी चुना गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है…
टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
जानें पूरा शेड्यूल
डॉमिनिका का विंडसर पार्क 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच 100वां मुकाबला होगा, जो 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल में होगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारत तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ इस साल अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप की अपनी तैयारी जारी रखेगा। पहला और दूसरा वनडे मैच 27 और 29 जुलाई को बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरा एकदिवसीय मैच एक अगस्त को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में होगा।


