एशियाई-युवा-पैरा-गेम्स-दु

एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन, आठ स्वर्ण सहित 17 पदक अपने नाम

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेल दुबई देश/प्रदेश नई दिल्ली यूएई राष्ट्रीय

एजेंसी, दुबई। एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई 2025 में भारतीय पैरा एथलेटिक दल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। 10 से 13 दिसंबर तक दुबई में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

भारतीय दल का पदक तालिका में दमदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, ताइक्वांडो, बोकिया, गोलबॉल, टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और आर्मरेसलिंग समेत 11 खेल शामिल थे। इन खेलों में से आठ स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अधिकांश में पदक जीतने में सफलता पाई।

स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट

भारतीय दल के लिए जतिन आजाद और शिवम यादव एमडी एसयू 5, जतिन आजाद एमएस एसयू 5, शिवम यादव और तुलिका जाधव एक्सडी एसयू 5 और एसएल 3, हर्षित चौधरी और कार्तिक सुहाग एमएस एसएल 4 और एसएल 3, शांतिया विश्वनाथन डब्ल्यूएस एसयू 5, प्रेमचंद पोटनुरु एमएस एसएच 6 और नित्या श्री सुमति सिवन तथा कार्तिक सुहाग एमएस एसएल 3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

रजत और कांस्य पदकों की भी झड़ी

अभिजीत सखूजा और विजेंद्र एमडी एसएल 4 और एसएल 3, विजेंद्र एमएस एसएल 3 तथा अभिजीत सखूजा एमएस एसएल 4 में रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं हर्षित चौधरी एमएस एसएल 4, शिवम यादव एमएस एसयू 5, शिवांगी पांडे डब्ल्यूएस एसएल 4, जतिन आजाद और समायरा कंवर एक्सडी एसयू 5 और एसएल 3, मनीषा पटेल डब्ल्यूएस एसएच 6 तथा नित्या श्री सुमति सिवन और मनीषा पटेल डब्ल्यूडी एसएच 6 वर्ग में कांस्य पदक भारत की झोली में आए।

भारतीय पैरा खेलों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई 2025 में यह प्रदर्शन भारतीय पैरा खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। युवा खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत से और बेहतर नतीजों की उम्मीद बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : गोवा अग्निकांड: सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply