भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में मेट्रो ट्रेन संचालन का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा होने का समय आखिरकार आ ही गया। भोपाल में मेट्रो 21 दिसंबर से दौड़ेगी। सीएम मोहन यादव ने खजुराहो में यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश को अनेक बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 21 दिसंबर को भोपाल में मेट्रो ट्रेन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। 13-14 दिसंबर को इंदौर और भोपाल में कार्यक्रम होंगे। 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल​ बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के समापन के साथ करीब ₹2 लाख करोड़ के विभिन्न उद्योगों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

संबंधित समाचार : ‘लाड़ली बहनों’ की राशि में होगी बढ़ोत्तरी, इस दिन खाते में आएंगे ‘1750’ रुपए

 

Leave a Reply