विमेंस प्रीमियर लीग- 2026 पहला मेगा ऑक्शन लाइव : अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

क्रिकेट खेल

एजेंसी, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन आज आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी नाम शामिल हैं। 5 फ्रेंचाइजी मिलकर अधिकतम 73 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इस पूल में हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी के साथ-साथ लॉरा वोल्वार्ड्ट, एलिसा हीली और सोफी एक्लेस्टोन जैसी विदेशी सुपरस्टार्स के साथ कई बड़े नाम हैं। विमेंस प्रीमियर लीग- 2026 पहला मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा लेकर यूपी वॉरियर्स टीम उतर रही है, जिसने केवल एक प्लेयर को रिटेन किया है। यूपी वॉरियर्स ने टीम इंडिया को महिला विश्व कप 2025 का फाइनल जिताने वाली दीप्ति शर्मा को भी रिलीज करके चौंका दिया था। हर टीम को अपने स्क्वॉयड में अधिकतम 18 प्लेयर्स को चुनना है। हालांकि किसी प्लेयर पर महंगी बोली लगाने के लिए टीम अपना स्क्वॉयड 15 प्लेयर भी सीमित कर सकती है।

वोल्वार्ड्ट दिल्ली के साथ
मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में आखिरी बोली साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के ऊपर लगी। लौरा वोल्वार्ड्ट को 1.10 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया।

मेग लैनिंग को मिली नई टीम
ऑस्ट्रेलिया को कई वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी में जिताने वाली मेग लैनिंग को 1.9 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स की टीम ने खरीद लिया है। लैनिंग इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थी।

आरटीएम कार्ड से यूपी में सोफी एक्लेस्टोन
सोफी एक्लेस्टोन को एक बार फिर से यूपी की टीम ने ही अपने साथ शामिल कर लिया है। सोफी एक्लेस्टोन को आरटीएम यूज करके यूपी की टीम ने 85 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने पहले तीन सीजन भी इसी टीम के साथ खेले थे।

अमिलिया कर और रेणुका ठाकुर पर बड़ी बोलियां
न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमिलिया कर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर को 60 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया है। अमिलिया पहले भी मुंबई की टीम में थीं, वहीं रेणुका अबतक आरसीबी का हिस्सा थीं।

दीप्ति शर्मा के लिए यूपी ने यूज किया आरटीएम
दीप्ति शर्मा के लिए ऑक्शन में जमकर बोली लगी हैं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का यूज करके अपनी टीम में शामिल किया है। यूपी ने दीप्ति के लिए 3.2 करोड़ रुपये चुकाए हैं। बता दें दीप्ति हाल ही में वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी थीं।

सोफी डिवाइन की बोली करोड़ों में
न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन पर महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बड़ी बोली लगी है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। डिवाइन के लिए जमकर ऑक्शन में दिल्ली और गुजरात की टक्कर चली थी, लेकिन आखिर में गुजरात ने बाजी मार ली।

एलिसा हीली अनसोल्ड
महिला प्रीमियर लीग 2026 की पहली ही बोली में गजब हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के साथ 6 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली एलिसा हीली को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिल पाया है। उनको लेकर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं।

मल्लिका सागर ने शुरू किया ऑक्शन
महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की शुरुआत मल्लिका सागर ने की है। मल्लिका सागर एक जानी-मानी आर्ट कलेक्टर (कला संग्रहकर्ता) और ऑक्शनर (नीलामीकर्ता) हैं। वे पहले भी आईपीएल जैसी बड़ी लीगों में ऑक्शनर का काम कर चुकी हैं।

मुंबई की टेबल पर मौजूद हैं हरमनप्रीत
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है। महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी टीम मुंबई इंडियंस की टेबल पर नीता अंबानी के साथ दिखाई दे रही हैं। मुंबई ने अपनी 5 प्लेयर रिटेन की हैं। उनके पास कोई आरटीएम बाकी नहीं है।

क्या होता है आरटीएम?
यह एक स्पेशल कार्ड होता है जिसका इस्तेमाल टीम अपने किसी पुराने खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में शामिल करने के लिए करती है, जिसे उन्होंने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप की स्टार भी है होड़ में
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली पाने की आस में दिग्गज प्लेयर्स को अंडर-19 वर्ल्ड कप की भी एक स्टार क्रिकेटर टक्कर दे रही है। हैदराबाद की ओपनिंग बैट्समैन जी. त्रिशा ने साल 2025 में जोरदार परफॉर्मेंस की है। उन्होंने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए 309 रन बनाकर और 9 विकेट लेकर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने में मदद अहम योगदान दिया था। फाइनल में भी त्रिशा ने नॉटआउट 44 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीता था।

इन मार्की खिलाड़ी से शुरू होगी बोली

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन में दोपहर 3.30 बजे सबसे पहले मार्की खिलाड़ी के लिए बोली लगेगी। इन सभी को 50 लाख रुपये वाले बेस प्राइस में रखा गया है। इनमें निम्न 8 खिलाड़ी शामिल हैं-
दीप्ति शर्मा- भारतीय क्रिकेटर
रेणुका सिंह ठाकुर- भारतीय क्रिकेटर
सोफी डिवाइन- न्यूजीलैंड की क्रिकेटर
सोफी एक्लेस्टोन-इंग्लैंड की क्रिकेटर
एलिसा हीली- ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर
एमेली केर- न्यूजीलैंड की क्रिकेटर
मेग लैनिंग- ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर
लॉरा वोल्वार्ट- साउथ अफ्रीका की क्रिकेटर

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन : विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
लॉरा हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)
समांथा बेट्स (ऑस्ट्रेलिया)
सोफी डे (ऑस्ट्रेलिया)
लूसी हैमिल्टन (ऑस्ट्रेलिया)
चार्ली नॉट (ऑस्ट्रेलिया)
तारा नॉरिस (यूएसए)
थीर्था सतीश (यूएई, एसोसिएट)
निकोल फाल्टम (ऑस्ट्रेलिया)
रहीला फिरदौस

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन : शेफाली वर्मा स्टाइल की पॉवर हिटर दीया यादव हैं निगाहों में
हरियाणा की दीया यादव विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन में टीमों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकती हैं, जिनकी पॉवर हिटिंग बैटिंग की तुलना उनके ही स्टेट की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा से की जाती है। दीया यादव ने हाल ही में सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में 59.5 के औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से 298 रन ठोके हैं, जिनमें 3 फिफ्टी भी शामिल हैं। इससे पहले इंटर-जोनल टी20 में भी दीया ने 149.5 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाकर नॉर्थ जोन को फाइनल का टिकट दिलाया था। ऐसी जोरदार हिटर के लिए डब्ल्यूपीएल की टीमें महंगी बोली लगाने को भी तैयार हो सकती हैं।

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन : विदेशी कैप्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
टाजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका)
फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
नादिन डी क्लर्क (दक्षिण अफ्रीका)
ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)
चिनेल हेनरी (वेस्ट इंडीज)
जेस जोनासन (ऑस्ट्रेलिया)
इज़ी गेज़ (न्यूज़ीलैंड)
एमी जोन्स (इंग्लैंड)
लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका)
लॉरेन बेल (इंग्लैंड)
डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया)
लॉरेन चीटल (ऑस्ट्रेलिया)
शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)
अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
अमांडा-जेड वेलिंगटन (ऑस्ट्रेलिया)
मरूफा अख्तर (बांग्लादेश)
शमीला कॉनेल (वेस्ट इंडीज)
ब्री इलिंग (न्यूज़ीलैंड)
अयाबोंगा खाका (दक्षिण अफ्रीका)
रोज़मेरी माएर (न्यूज़ीलैंड)
मॉली पेनफोल्ड (न्यूज़ीलैंड)
लेआ ताहूहु (न्यूज़ीलैंड)
एडन कार्सन (न्यूज़ीलैंड)
सारा ग्लेन (इंग्लैंड)
फ्रान जोनास (न्यूज़ीलैंड)
नॉन्कुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका)
इनुका रणावेेरा (श्रीलंका)
ऐनेके बॉश (दक्षिण अफ्रीका)
माया बाउचियर (इंग्लैंड)
मैडी ग्रीन (न्यूज़ीलैंड)
हर्षिता समरविक्रमा (श्रीलंका)
क्लो ट्रायॉन (दक्षिण अफ्रीका)
सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)
निकोल कैरी (ऑस्ट्रेलिया)
ऐनेरी डेरकसेन (दक्षिण अफ्रीका)
ब्रुक हॉलिडे (न्यूज़ीलैंड)
जेसिका केर (न्यूज़ीलैंड)
मैडी विलियर्स (इंग्लैंड)
इसाबेल वोंग (इंग्लैंड)
शोर्ना अख्तर (बांग्लादेश)
जहज़ारा क्लैक्सटन (वेस्ट इंडीज)
ऐलिस डेविडसन-रिचर्ड्स (इंग्लैंड)
राबेया खान (बांग्लादेश)
सुने लूस (दक्षिण अफ्रीका)
एशा ओज़ा (यूएई, एसोसिएट)
थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड, एसोसिएट)

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन : भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
सानिका चालके
प्रणवी चंद्रा
दीशा कसात
दिया यादव
कोमलप्रीत कौर
हैप्पी कुमारी
शबनम शकील
नंदिनी शर्मा
प्रियांका कौशल
प्रकाशिका नाइक
जाग्रवी पवार
भारती रावल
परुनिका सिसोदिया
नेहा बदवाइक
भावना गोपलानी
धरा गुजर
तनिशा ओहलान
अश्वनी कुमारी
तारा नॉरिस (एसोसिएट)
यशस्वी एस
जी त्रिशा
खुशी भाटिया
शिप्रा गिरी
नंदिनी कश्यप
प्रथ्युशा कुमार
ममता मडिवाला
कोमल ज़ंज़ाद
टिली कॉर्टीन-कोलमैन
इशिता खाले
सहना पवार
शानू सेन
मिली टेलर
सोनम यादव
सुनंदा येत्रेकर
प्रियांका बाला
हृषिता बसु
रिया चौधरी
लतिका इनामदार
प्रज्ञा रावत
शिवाली शिंदे
लक्ष्मी यादव
प्रिया चव्हाण
तमन्ना चिंथापल्ली
शांति कुमारी
श्रद्धा पोखरकर
गार्गी वंकार
अलमास भारद्वाज
कृतिकाबेन चौधरी
राम्याश्री एन
पूनम सोनी
शिल्पी यादव
सफीना अज़ीज़
नीलम भारद्वाज
मेधावी बिधुरी
प्रगति सिंह
अंजलि सिंह
बी जी तेजस्विनी
त्रिवेणी वशिष्ठ
मिथिला विनोद
साई दीप्थी बोगिया
हिमाक्षी चौधरी
कौशल्या चौधरी
मनाली दाक्षिणी
सुश्री दिब्यादर्शिनी
वासुवी फिश्टा
हर्ली गाला
दिव्या ज्ञानानंद
फातिमा जाफर
जिया जैन
कश्वी कांडीकुप्पा
डिंपल कंवर
पलनाटी ऋषिका कृष्णन
प्रियांका लूथरा
सुमन मीना
कंचन नागवाणी
गौतमी नाइक
अक्साह परमार
तरन्नुम पठान
सोनल पाटिल
मीता पॉल
हेन्रियेटा परेरा
नल्ला रेड्डी
साक्षी शर्मा
आयुषी शुक्ला
भारती सिंह
सोनाली सिंह
रूबिया सैयद
आनादी तगड़े
सोनल ठाकुर
नरूपा व्यास
प्रीति यादव

Leave a Reply