चक्रवाती तूफान ‘सनयार’ मचाएगा तबाही, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मौसमी हलचल तेज हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस तूफान का नाम सनयार रखा गया है, जिसका नाम संयुक्त अरब अमीरात ने सुझाया है। अरबी भाषा में ‘सनयार’ का मतलब ‘शेर’ होता है।

चक्रवात का अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी यह सिस्टम लो प्रेशर एरिया के रूप में मौजूद है, लेकिन अगले 3-4 दिनों में यह धीरे-धीरे डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। यह तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच बना हुआ है और धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु : 22 से 25 नवंबर तक कई जिलों में मध्यम से भारी, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना। तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
केरल और माहे : 22 से 24 नवंबर तक मध्यम से भारी बारिश।
लक्षद्वीप : हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा : 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 23 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश।

Leave a Reply